Monday, January 1, 2024

अब ट्रेन में मिलेगा जीरो वेटिंग लिस्ट

 अगर आप भी ट्रेन टिकट में मिलने वाली वेटिंग लिस्ट से परेशान हैं तो यकीन मानिए भारतीय रेलवे को आपका पूरा ख्याल है। रेलवे बहुत कुछ ऐसा करने वाला है कि भारत में वेटिंग लिस्ट जीरो रहेगी। जी हां आपने बिलकुल सही सुना वेटिंग लिस्ट जीरो, माने जब मन हो टिकट कराओ और जहां मन हो वहां चले जाओ। लेकिन, अब इतनी बड़ी बात है तो लेकिन तो लगेगा ही। 

लेकिन के बारे में बाद में बात करेंगे पहले रेलवे के इस प्लान को अच्छी तरह समझ लेते हैं। जिस तरह से आपको पिछले दस सालों में सड़कों में परिवर्तन देखने को मिला है कुछ वैसा ही आने वाले समय में रेलवे में भी देखने को मिलेगा। 

जीरो वेटिंग के लिए सरकार ने रेलवे पर एक लाख करोड़ केवल ट्रेन की खरीददारी पर खर्च करने का प्लान बनाया है। और इसकी घोषणा खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने की है।

वर्तमान में भारतीय रेल प्रतिदिन 10754 ट्रिप लगाती है जिसे 3000 और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल एक साल में भारत में कुल 700 करोड़ यात्री सफर करते हैं जो 2030 तक 1000 करोड़ हो जाने की संभावना है। 

नई ट्रेनों के लिए नए ट्रैक चाहिए होंगे इसलिए फ्रेट कॉरिडोरस को जल्दी जल्दी तैयार कर उसे चालू करने का प्लान भी इसमें शामिल है।

अब शुरू में हमने जो लेकिन लगाया था उस लेकिन में ये है कि ये सारा काम fased मैनर में होगा जिसे पूरा होने में एक दशक का समय लग सकता है। मगर उसमें भी एक लेकिन ये है कि पीक सीजन को इसमें अपवाद रखा गया है। मतलब दीपावली और छठ के समय जब ज्यादा लोग ट्रेन में सफर करते हैं उस समय हो सकता आपको तब भी कन्फर्म टिकट न मिल पाए। बाकी अगर आने वाले समय में ऐसा होता है तब हम सबके लिए ट्रिप प्लान करना आसान होगा और जब इच्छा जहां इच्छा वहां निकल पड़ेंगे।

Sunday, December 31, 2023

बिहार में रातों - रात गायब हो गया तालाब

 आज की बात शुरू करें उससे पहले आपलोग ये देखें। बकरी चोरी, चप्पल चोरी के ये दृश्य तो आपने पंचायत वेब सीरीज में देखा ही होगा। मगर बिहार में चोरों का अलग ही स्तर है। बकरी और चप्पल जैसी चीज तो अब चोरी की गिनती में ही नहीं आतीं। यहां कभी पुल गायब होते हैं, कभी टावर उड़कर आसमान में समाहित हो जाता है, कभी रेल का इंजन सुरंग के रास्ते भाग निकलता है और कभी 3 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक ही लापता हो जाता है। और वहां की ट्रेन कह उठती है, "मेरे पैरों तले ट्रैक खिसक गई"। खैर मजाक अलग बात है इसलिए मैं मीम की बातें करूंगा। आपलोग मीम देखते होंगे, जिसमें लिखा आता होगा किड्स, फिर अगले लेवल में मेन और फिर उसके अगले लेवल में लीजेंड्स। तो बिहार में चोरी का वही लेवल चलता है। यहां लोगों ने कुछ अलग करने की ठान ली है। उसी कड़ी में ये नई खबर आई है। रातों-रात तालाब गायब! 12 बीघे में फैला तालाब रात भर में गायब हो गया। जब भूमाफियाओं ने तालाब को धीरे-धीरे भरना शुरू किया था तो स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। पुलिस आई और माफियाओं के थोड़े सामान भी जब्त कर लिए गए। मगर फिर पता नहीं क्या हुआ रात भर में ही तालाब गायब कर उसके ऊपर मिट्टी पाट दी गई और कुछ झोपड़ियां भी खड़ी कर दी गईं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर FIR तो दर्ज की गई है लेकिन आपको बता दें कि दरभंगा में तालाब गायब होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में जहां दरभंगा में 119 तालाब थे वहीं अब वहां केवल 85 तालाब ही बच गए हैं। हालांकि ये  रिपोर्ट कितनी सही है, ये कहा नहीं जा सकता। बाकी अभी गायब हुए तालाब के बारे में पता चला कि पुलिस के वहां पहुंचने से पहले भू माफिया वहां से भाग निकले थे। अब आगे क्या होता है ये तो देखने वाली बात है।

भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष : किसे क्या हासिल हुआ?

  हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच आठ मई 2025   के बाद हुए सैन्य संघर्ष के बाद दस मई को दोनों पक्षों की ओर से सीजफायर की घोषणा कर दी गई। दस म...